Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, बंद हुआ कानपुर का चिड़ियाघर, लखनऊ में बढ़ाई गई सतर्कता

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, बंद हुआ कानपुर का चिड़ियाघर, लखनऊ में बढ़ाई गई सतर्कता

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यूपी की योगी सरकार भी इसको लेकर अलर्ट पर है। बर्ड फ्लू को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कानपुर में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद वहां के चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लखनऊ चिड़ियाघर और दुधवा में सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बता दें कि, यूपी में भी पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गयी है। इनमें की सर्वाधिक संख्या कौआ की है। माना जा रहा है कि कौआ इन दिनों बर्ड फ्लू के चपेट में आने के कारण मर रहे हैं।

बता दें कि, यूपी में सबसे पहले बर्ड फ्लू का केस कानपुर चिड़ियाघर में मिला है। इसके बाद वहां पर बेहद ही सतकर्ता बरती जा रही है। इसके साथ ही चिड़ियाघर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, इसको देखते हुए लखनऊ जू का बर्ड सेक्शन बंद कर दिय गया है।

 

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement