लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आज जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में Uttar Pradesh के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
पढ़ें :- FIR हो, Privilege प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में खेल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर घोषित हुआ। उत्तर प्रदेश…मेजर ध्यानचंद जी की जन्मभूमि है। उनकी स्मृति में #UttarPradesh की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण हम लोगों ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर ही किया है।
'पद्म भूषण' मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया।
ध्यानचंद जी ने हॉकी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकासखण्ड स्तर पर… pic.twitter.com/CzhWGuufZn
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2025
साथ ही कहा, खेल के क्षेत्र में एक नई क्रांति देश में आ रही है। खेल की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल की नई नीति लागू कर दी गई है। इससे नए खिलाड़ियों को मंच मिलेंगे, अच्छे Coaches मिलेंगे, अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। यूपी सरकार ने भी तय किया है कि प्रदेश के हर कमिश्नरी में एक-एक Sports College होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश ने लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर प्रदेश के प्रतिभावान कुशल खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए 2% Horizontal आरक्षण की व्यवस्था की है। अब तक हम लोग 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी पुलिस बल और विभिन्न विभागों में नौकरी दे चुके हैं।