Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BIRTHDAY SPECIAL: जन्मदिन के मौके पर शाहिद अफरीदी ने बताई अपनी असली उम्र, ट्वीट कर कहा

BIRTHDAY SPECIAL: जन्मदिन के मौके पर शाहिद अफरीदी ने बताई अपनी असली उम्र, ट्वीट कर कहा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का आज बर्थडे है। अफरीदी का जन्म 1 मार्च 1980 को हुआ है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी उम्र बतायी है। जिसके लिए उनके फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी को जन्मदिन की बधाई के लिए शुक्रिया, मैं आज 44 साल का हो गया। मेरे लिए मेरा परिवार और फैन्स मेरी सबसे बड़ी कमाई हैं।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

मुल्तान के साथ सफर का मजा ले रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मुल्तान के लिए कुछ मैच जिताऊ प्रदर्शन करूंगा।’ अफरीदी ने 16 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया था और 1996 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, इस लिहाज से भी अफरीदी की उम्र 41 होनी चाहिए, लेकिन उन्होंने ट्वीट में खुद को 44 साल का बताया है।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

1 मार्च 1980 को जन्मे अफरीदी की उम्र इस लिहाज से 41 साल होनी चाहिए। इसलिए इस बात पर बहस हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की उम्र को लेकर काफी बहस होती रही है।

 

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव
Advertisement