1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

RCB vs GT Match Today : आईपीएल 2024 का 52वां मैच आज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। जिसमें मेहमान टीम गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए खेलेगी, जबकि मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। ऐसे मैच से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक मैचों के रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें कुल चार बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से दोनों टीमों के पक्ष में दो-दो मैच गए हैं। इस सीजन खेले गए अहमदाबाद में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया था। वहीं, अगर शनिवार को खेले जानेवाले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

कब और कहां खेला जाएगा मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मैच, शनिवार शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...