Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बांकीपुर में हार पर BJP चीफ नितिन नबीन की प्रतिक्रिया आयी सामने, स्वीकार की पराजय

बांकीपुर में हार पर BJP चीफ नितिन नबीन की प्रतिक्रिया आयी सामने, स्वीकार की पराजय

By Abhimanyu 
Updated Date

Bankipur Election Results : बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 30 साल बाद बीजेपी का किला ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18953 वोटों से मात दी। वहीं आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14085 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही हैं। इस हार के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस हार को स्वीकार किया है।

पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देर रात एक्स पोस्ट में लिखा, “आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

बता दें कि 30 जुलाई को आज मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इन तीनों राज्यों में बीजेपी सत्ता में है और उसकी साख दांव पर थी। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर थी, जहां से मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन जीतते रहे हैं। लेकिन, 30 साल बाद बीजेपी का किला यहां ढह गया। सोमवार को घोषित किए नतीजों में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि बांकीपुर से जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की। वहीं, मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल जीत गए।

Advertisement