BJP Chintan Meeting : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की 16 और नवंबर को चिंतन बैठक होने वाली है। यह बैठक 3 और 4 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन उस समय बैठक टल गयी थी। अब मथुरा में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।

सूत्रों की मानें तो मथुरा में भाजपाकी दो दिवसीय चिंतन की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सरकार के मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और RSS के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार-संगठन के कामकाज पर RSS फीडबैक देगा। प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया नैरेटिव और रैली-रोड शो की रणनीति पर मंथन होगा।
22 नवंबर से मतदाता सूची अभियान चलाएगी बीजेपी
सीएम योगी की ओर से SIR के बाद 1.27 करोड़ हिन्दू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे के बाद सियासी हलचल तेज है। बीजेपी इस मुद्दे से गंभीरता से ले रही है और पार्टी 22 नवंबर से मतदाता सूची अभियान चलाएगी। जिसमें सीएमयोगी 24 नवंबर तक अभियान का नेतृत्व करेंगे। इस अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने पर जोर दिया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों को दो से तीन बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की भी तैयारी है। अभियान की रोजाना समीक्षा होगी। इससे पहले 16 से 21 नवंबर तक जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।