Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के लिए  सत्ता है सेवा और समर्पण : डॉ. दिनेश शर्मा

भाजपा के लिए  सत्ता है सेवा और समर्पण : डॉ. दिनेश शर्मा

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए  सत्ता  सेवा और समर्पण है। पार्टी  सत्ता में  आने पर  जनता के हित और विकास कीप्रक्रिया को शुरु करने के कार्य करती है  इसके विपरीत  अन्य दल सत्ता में आने पर केवल अपने हित साधते हैं। भाजपा लखनऊ महानगर जिला कार्यसमितिकी बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  देश और प्रदेश को बदलने  और विकसित करने के लिए सोंच बदलने की जरूरत है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कार्यकर्ताओं को  अन्य दलों व भाजपा के बीच का अन्तर समझाते  डा शर्मा ने कहा कि जो काम दूसरे दल करते थे वही काम अगर भाजपा के लोग भी करेंगे तो प्रदेश को बदलने  का काम  संभव नहीं होगा।  इसके लिए सोंच को बडा करना जरूरी है। पार्टी का मंत्र ही राष्ट्र प्रथम है।  समर्पण व सेवा की सोंच ही भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है।   उन्होंने कहा कि  पार्टी के सत्ता में आने के पूर्व  लखनऊ में भी अराजकता की स्थिति थी। लखनऊ व प्रदेश  में कुछ माफिया सत्ता के केन्द्र हुआ करते थे। जमीनों पर कब्जे आम बात थी तथा अधिकारियों को भी इन माफियाओं की बात मानने को मजबूर होना पडता था।

माफियाओं की सवारी काफिले के रूप में निकला करती थी ।  पश्चिमी उत्तर  प्रदेश में बहू बेटियों की इज्जत को बचाना कठिन हो गया था। सरेआम बहू बेटियों के साथ अत्याचार होता था और राज सत्ता मौन रहा करती थी। ऐसी विकट परिस्थितियों में भाजपा ने सत्ता संभाली थी पर  आज वह स्थितियां नहीं हैं। प्रदेश में कानून का राज है। हर तरफ बदलाव आया है। उत्तर  प्रदेश  सफलता के नए कीर्तिमान बना रहा है।  आज  प्रदेश  में व्यापक बदलाव आया है।   उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपशब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए। विपक्ष द्वारा बुने गए जातीयता के जाल को निष्पक्ष रूप से सबके लिए बिना किसी भेदभाव के   कार्य करने  नीति के द्वारा ही तोडना है।

इसके लिए  अपनी सरकार के द्वारा  सबके हित में किए गए  कार्यों को आम जनमानस तक पहुचाना  होगा। कार्य समिति के उद्धाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन  सुनील बंसल  विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह  प्रदेश महामंत्री लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला  महापौर संयुक्ता भाटिया  महानगर अध्यक्ष मुकेश  शर्मा    उपस्थित रहे। समापन सत्र में क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री स्वाति सिंह  महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी  पुष्कर शुक्ला  राम अवतार कनौजिया  सुनील यादव  उपाध्यक्ष डॉ विवेक तोमर आनंद द्विवेदी अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement