Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधनसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा को जोरदार झटका लगा है। राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण तीन करीबी अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जिनमें चव्हाण के बहनोई और पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर, उनकी बहन डॉ. मीनल पाटील खतगांवकर और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पोकर्णा का नाम शामिल है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- भाजपा ने तो फिरौती में पूरा सूबा मांग लिया, बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोल ने कहा कि भासकरराव बिना किसी पद के लालच के ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस तरह के जमीनी कार्यकर्ता के स्वागत से उन्हें खुशी हो रही है। पटोले ने कहा कि नांदेड़ में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस से निकलकर भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस अशोक चव्हाण पर हमलावर नहीं हुई थी।
बताया जा रहा है कि मीनल पाटिल खतगांवकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट मांगा था। लेकिन, पार्टी ने पूर्व सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर को ही टिकट दिया था। ऐसे में वह भाजपा से असंतुष्ट थीं जिसका फायदा कांग्रेस को मिला है।
बता दें कि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे वसंत चव्हाण के निधन के बाद उपचुनाव होने हैं। ऐसे में उपचुनाव से पहले अशोक चव्हाण के करीबियों का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को जवाब देने के लिए उनके ही परिवार में सेंध लगा दी है।