Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार ने जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटा और अपना खजाना भरा: अखिलेश यादव

BJP सरकार ने जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटा और अपना खजाना भरा: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई कम करने का संकल्प लेते हुए कहा कि, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में दाम बांधो नीति लागू करेंगे। जरूरत की वस्तुओं को सस्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि, डॉ. राममनोहर लोहिया, नेताजी मुलायम सिंह यादव दाम बांधों नीति की बात करते थे। समाजवादी सरकार में इसका प्रयास हुआ था। भविष्य में इसे लागू करेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार काम नहीं कर रही है। आज कल बाजारों में गंजिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटा। अपना खजाना भरा। अब भाजपा के लोग जनता को धोखा दे रहे हैं। इस सरकार को नौ साल बाद पता लगा कि दूध, दही, किताबें, खाने-पीने की चीजें, कपड़े और अन्य सामान महंगे हैं।

उन्होंने कहा कि, सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार मुनाफाखोरी करा रही है। जब तक मुनाफा कमाना बंद नहीं होगा तब तक महंगाई कम नहीं होगी। जीएसटी कम करने के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। भाजपा सरकार जिन चीजों की कीमतों को दो चार रुपये कम करने का प्रचार कर रही है उससे किसानों को क्या लाभ हुआ है। अगर क्रीम, पाउडर पर 2 या 3 रुपये कम हो जायेगा तो उससे किसान को क्या लाभ होगा। नौजवानों को कितनी नौकरी रोजगार मिलेगी।

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार के पास कोई नैरेटिव नहीं बचा है, कोई कार्यक्रम नहीं है। इसीलिए धोखा देने के लिए मुख्यमंत्री जी और सरकार के लोग बाजारों में निकले है। जनता इन धोखा देने वालों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में अवैध कारोबार हो रहा है। दो माह में ही 44 करोड़ का गाजा पकड़ा गया है। पुलिस किडनैपिंग कर रही है। फिरौती मांग रही है। कानपुर की घटना में जब सच्चाई सामने आएगी तो बड़े पैमाने पर पुलिस के लोग, आईपीएस, पुलिस अधिकारी और भाजपा के लोग शामिल मिलेंगे। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि अपराधी, पुलिस और भाजपा के नेता एक हो जाएंगे। ये सब एक साथ मिलकर घोटाला कर रहे थे। ये तिकड़ी मिलकर लोगों को उसी तरह से परेशान कर रही है जैसे चुनाव आयोग, अधिकारी और भाजपा मिलकर वोटरलिस्ट में हेराफेरी की है।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए की एकता से घबराये हुए है। उन्होंने कहा कि आरक्षण जाति के अनुसार मिला है। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में जो आरक्षण दिया है वह जाति के हिसाब से मिला है। मंडल कमीशन की प्रस्तावना में चर्चा हुई और बात सामने आयी थी कि पिछड़ापन जाति के आधार पर है तभी यह तय हुआ कि आरक्षण जाति के अनुसार मिलेगा। समाजवादी पार्टी ने जब से प्रदेश में नियुक्तियां-पोस्टिंग और विभिन्न स्थानों पर पीडीए का ग्राफ बनाकर जारी किया है तब से भाजपा इधर-उधर भाग रही है, घबराई हुई है। पिछडे़, दलित अल्पसंख्यक, आदिवासी सब एक हो रहे है। इन्होंने देखा है कि भाजपा सरकार ने नौ साल में पीडीए को अपमानित किया है। हक छीना है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास चल रहा नकली सिरप रैकेट, सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां, दावे से मचा हड़कंप

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पोल खुल रही है। हम लोग लोगों को जागरूक करेंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की लड़ाई जारी रहेगी। पीडीए और समाजवादी पार्टी ने सबका भरोसा जीता है। समाजवादी पार्टी और पीडीए से बड़े पैमाने पर लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। विधायक ने 10 फीसदी कमीशन की बात खुले मंच से स्वीकार की।

Advertisement