Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा ने विभाजनकारी बातों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है : मल्लिकार्जुन खरगे

भाजपा ने विभाजनकारी बातों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है : मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए कल यानी एक जून को वोटिंग होगी। आखिरी चरण की वोटिंग से पहले सभी पार्टियों की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हमने पूरे चुनाव का फ़ोकस संविधान और लोकतंत्र पर बनाए रखा है, ताकि देश के 140 करोड़ लोगों के मौलिक अधिकार सुरक्षित रहें। उन्होंने केवल संविधान बदलने की बात की है।

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का कल नोटिस दे सकता है विपक्ष, लोकसभा क़रीब 120 और राज्यसभा में 60 सांसदों ने नोटिस कॉपी पर किए हस्ताक्षर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र द्वारा 5 न्याय और 25 गारंटी का एजेंडा जनता के सामने रखा है। भाजपा ने विभाजनकारी बातों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है, पर कांग्रेस पार्टी जनता की भलाई, उनकी ख़ुशहाली, और समानता के भारत निर्माण में डटी रही है।

उन्होंने आगे लिखा कि, हमने पूरे चुनाव का फ़ोकस संविधान और लोकतंत्र पर बनाए रखा है, ताकि देश के 140 करोड़ लोगों के मौलिक अधिकार सुरक्षित रहें। उन्होंने केवल संविधान बदलने की बात की है। हमने बेतहाशा बेरोज़गारी, जानलेवा महंगाई और अनियंत्रित असमानता की बात की है। उन्होंने मटन, मछली, मुग़ल, मंगलसूत्र और मुजरे की बात की है।

साथ ही कहा, अभी सातवें चरण के मतदान में भी हम आश्वस्त हैं कि जनता कांग्रेस और INDIA गठबंधन को चुनेगी। जनता ने अब तय कर लिया है कि कांग्रेस पार्टी के 5 न्याय अपनाने हैं। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय…

पढ़ें :- वाशिंगटन डीसी में लगी ट्रंप और एपस्टीन की टाइटैनिक पोज वाली मूर्ति, गुमनाम आर्टिस्ट का US प्रशासन पर हमला
Advertisement