Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शमशान घाट के पास कार के अंदर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए भाजपा नेता, वीडियो वायरल

शमशान घाट के पास कार के अंदर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए भाजपा नेता, वीडियो वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुलंदशहर। बुलंदशहर में भाजपा नेता श्मशान घाट के पास रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए। उनकी करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट के पास का बताया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो भाजपा नेता राहुल बाल्मीकि का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Prayagraj Accident : तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दरअसल, श्मसान घाट के पास एक कार काफी देर से खड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने ये देखा तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद वो कार के पास पहुंचे तो उन्होंने अंदर भाजपा नेताको अर्धनग्न अवस्था में देखा। इसके बाद लोगों ने कार का दरवाजा खोलने के लिए कहा, जिसके बाद लोगों ने देखा कि, राहुल बाल्मीकि महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि है और वह कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया। वहीं, वीडियो में वो माफी मांगते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है।

मनोहरलाल धाकड़ की भी वीडियो हुई थी वायरल
बता दें कि, बीते महीने मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मनोहरलाल और उनकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI Toss : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज का किया फैसला, देखें- दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन
Advertisement