1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Panchak 2026 : आज शुरू होगा पंचक, जानें पांच दिनों तक कौन से काम नहीं करने चाहिए

Panchak 2026 : आज शुरू होगा पंचक, जानें पांच दिनों तक कौन से काम नहीं करने चाहिए

सनातन परंपराओं में शुभ और अशुभ कार्यों का विशेष महत्व है।  मान्यता है कि यदि किसी काम को शुभ घड़ी या फिर कहें शुभ समय में शुरू किया जाए तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Panchak 2026 :  सनातन परंपराओं में शुभ और अशुभ कार्यों का विशेष महत्व है।  मान्यता है कि यदि किसी काम को शुभ घड़ी या फिर कहें शुभ समय में शुरू किया जाए तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग के अनुसार, दिन, समय और मुहूर्त देखने की मान्यता रही है।

पढ़ें :- एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल, विवि प्रशासन ने बैठाई जांच

​ज्योतिष में जिस पंचक को भी कुछ ऐसा ही अशुभ समय माना गया है, उसकी आज 16 मार्च 2026 को शुरुआत होने जा रही है। पांच दिनों तक लगने वाले इस पंचक का क्या महत्व है? यह कब खत्म होगा।

आज 16 मार्च 2026, सोमवार की शाम को 06:14 बजे प्रारंभ होकर 21 मार्च 2026, शनिवार को पूर्वाह्न 02:27 बजे समाप्त होगा।

क्यों लगता है पंचक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में अंतिम पाँच नक्षत्रों (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती) में होता है, तब लगभग ५ दिनों की अवधि के लिए पंचक लगता है। इसे अशुभ माना जाता है, जिसमें दक्षिण दिशा की यात्रा, छत डालना, और लकड़ी या ईंधन इकट्ठा करने जैसे कार्य वर्जित होते हैं।

मान्यता के अनुसार पंचक के दौरान भगवान शिव और उनके रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान जी की साधना-आराधना अशुभ फलों से बचाने वाली है। ऐसे में व्यक्ति को इन पांच दिनों में इन दोनों देवताओं की पूजा और इनके मंत्रों का जाप अधिक से अधिक करनी चाहिए।

पढ़ें :- उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे का आरोपी, उमर खालिद तीन दिन के लिए ति​हाड़ से बाहर निकलेगा, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

दान
जरूरतमंद व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न, वस्त्र या तिल आदि का दान करना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...