1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 12.91 करोड़ की सौगात: नौतनवां में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा, विधायक ने किया निरीक्षण

12.91 करोड़ की सौगात: नौतनवां में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा, विधायक ने किया निरीक्षण

12.91 करोड़ की सौगात:नौतनवां में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा, विधायक ने किया निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पढ़ें :- विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से सोनौली को मिला बड़ा तोहफ़ा, आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंत्रिमंडल की मंजूरी

शनिवार को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एसडीएम नवीन कुमार के साथ निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 12.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन केंद्र स्थापित होने से आगजनी की घटनाओं के दौरान लोगों को तत्काल राहत मिलेगी और कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फायर ब्रिगेड की सेवाएं कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि परिसर में तीन मंजिला दो आधुनिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 21 आवासीय फ्लैट, अग्निशमन विभाग का कार्यालय, ट्यूबवेल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ट्यूबवेल के माध्यम से दमकल वाहनों में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विधायक ने कहा कि अब तक आग लगने की घटनाओं में मुख्यालय से दमकल वाहन पहुंचने में समय लगने के कारण लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अग्निशमन केंद्र शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को त्वरित राहत मिल सकेगी।

पढ़ें :- जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, विधायक ऋषि त्रिपाठी के हस्तक्षेप से शुरू हुआ निर्माण

क्षेत्रीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस परियोजना को नौतनवां क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...