Gift worth ₹12.91 crore: Fire service to start soon in Nautanwa; MLA conducts inspection.

12.91 करोड़ की सौगात: नौतनवां में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा, विधायक ने किया निरीक्षण

12.91 करोड़ की सौगात: नौतनवां में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा, विधायक ने किया निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।