यूपी सरकार में राज्य मंत्री संजय गंगवार एक कार्यक्रम में दलित वोटरों को सम्बोधित करते हुए कहां की मियां भाइयो पैसा लेते हो योगी और मोदी से और वोट देते हो अखिलेश यादव को
मुरादाबाद:- यूपी सरकार में राज्य मंत्री संजय गंगवार के द्वारा मुस्लिम वोटरों पर विवादित बयान दिया उन्होंने कहां की पैसा योगी मोदी से लेते हो वोट अखिलेश यादव को देते हो. इस बयान पर सपा के विधायक कमाल अख्तर ने कहां भाजपा पहले अपने मंत्रियो और विधायकों को ट्रेनिंग दे यह देश संविधान से चलता है. देश के 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री है मोदी और हम सपा से है तो क्या हुआ योगी भी हमारे मुख्यमंत्री है. जो यह पैसे की बात कर रहे है यह पैसे लोगों के टैक्स का पैसा है भाजपा का नहीं है.
भाजपा मंत्री ने क्या विवादित बयान दिया :-
मुसलमान शब्द भाजपा के मंत्री विधयाक या सांसद की जुबान पर आते है उनकी जुबान से मुल्ला तो कभी मियां शब्द निकलने लगता है. ऐसा ही एक बयान यूपी सरकार में राज्य मंत्री संजय गंगवार एक कार्यक्रम में दलित वोटरों को सम्बोधित करते हुए कहां की मियां भाइयो पैसा लेते हो योगी और मोदी से और वोट देते हो अखिलेश यादव को यह चलने वाला नहीं है. अगर वोट दोगे तो काम होगा नहीं दोगे तो काम नहीं होगा.
सपा विधायक ने किया पलट वार :-
यूपी सरकार में राज्य मंत्री संजय गंगवार के बयान पर पलट वार करते हुए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि देखिये सबसे पहले तो भाजपा को अपने विधायको और मंत्रियों को ट्रेंनिग देनी चाहिए कि उन्हें क्या बोलना है क्या नही बोलना है. ये देश संविधान से चलता है, और मंत्री ने भी संविधान की ही शपथ ली है. जहां तक मोदी की बात है तो वो अकेले भाजपा के प्रधानमंत्री नही है. वो 140 करोड़ लोगो के प्रधानमंत्री है. इसी तरह योगी जी मुख्यमंत्री है तो केवल भाजपा के नही है, प्रदेश के हर व्यक्ति के साथ-साथ हम सपा के भी मुख्यमंत्री है. वो किसी नेता का पैसा नही है टेक्स का पैसा होता है. उस पैसे का लाभ हर बिरादरी और धर्म के लोगो को मिलता है. अब ये जो मंत्री जी बोल रहे है इन्हें पहले संविधान पढ़ना चहिए, ये जनता का पैसा है किसी का अपना नही है.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद