1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:सभासद आमिर आलम की पहल से घनश्याम नगर वार्ड में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

सोनौली:सभासद आमिर आलम की पहल से घनश्याम नगर वार्ड में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

"सभासद आमिर आलम की सक्रियता लाई रंग, घनश्याम नगर वार्ड में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार"

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के घनश्याम नगर वार्ड में लंबे समय से बदहाल पड़े श्यामकाट मार्ग के दिन अब बदलने लगे हैं। वार्ड में चल रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की कमान सभासद आमिर आलम ने स्वयं संभाल ली है, जिसके बाद निर्माण कार्य में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल हुए पूरे, व्यापारियों और नागरिकों से गोकुल प्रसाद मौर्य ने किया संवाद

स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा था। बरसात के दिनों में लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार सड़क के निर्माण और इंटरलॉकिंग की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।

निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए सभासद आमिर आलम ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। सभासद की सक्रियता और लगातार निगरानी के चलते निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान पूर्व सभासद प्रत्याशी अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और विकास कार्यों की सराहना की।

पढ़ें :- राम मंदिर दान चढ़ावा मामले की जांच करेगी SIT, 15 दिन में ​देगी अंतिम रिपोर्ट

वार्डवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए सभासद आमिर आलम के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...