Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘किसान का 9 महीना ताश, राजश्री, बोतल और चोंगी में बीतता है…’ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा की अन्नदाताओं पर विवादित टिप्पणी

‘किसान का 9 महीना ताश, राजश्री, बोतल और चोंगी में बीतता है…’ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा की अन्नदाताओं पर विवादित टिप्पणी

By Abhimanyu 
Updated Date

MP News : मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। अन्नदाताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा सांसद ने दावा किया है कि किसान 3 महीने से ज्यादा मेहनत नहीं करता है, साल के 9 महीने वह नशे और जुएं में बर्बाद करता हैआ और फिर कहता है कि किसान में कुछ रखा नहीं है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज जिले के रकरी गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “किसान 3 महीना से ज्यादा काम नहीं करता, बाकी 9 महीना क्या होता है- ताश, राजश्री (पान मसाला), बोतल (शराब), चोंगी (गांजा) और जय भोले (भांग)। यहां नौ महीना बैठे-बैठे बीतता है और हम कहते हैं- खेती में खुशबू (फायदा) नहीं हैं।” अब भाजपा सांसद का विवादित बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इस तरह का विवादित बयान दिया था। इससे पहले अगस्त 2026 में उन्होंने E20 के विवाद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ब्राजील जैसे देश में बड़े पैमाने पर इथेनॉल का इस्तेमाल हो रहा है और भारतीय वाहन भी पूरी तरह से इथेनॉल पर चलने में सक्षम हैं। इसके साथ ही मिश्रा ने कहा था- “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”

Advertisement