Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. असम में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, चार बार के सांसद और पूर्व मंत्री राजेश गोहेन और 18 नेताओं ने दिया भाजपा से इस्तीफा

असम में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, चार बार के सांसद और पूर्व मंत्री राजेश गोहेन और 18 नेताओं ने दिया भाजपा से इस्तीफा

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। असम के भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन गोहेन (Senior BJP leader Rajen Gohain) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गोहेन ने भाजपा के असम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया (Assam State President Dilip Saikia) को अपना इस्तीफा सौंपा है। इनके वाला भाजपा के 18 और नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद राजेश गोहेन ने कहा कि पार्टी ने चुनाव जितने के बाद अपने वादे पूरे नहीं किए है। इस​लिए हम सभी इस्तीफा दे रहे है।

पढ़ें :- असम में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद रहे राजेन गोहेन ने दिया इस्तीफा

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने है। भारतीय जनता पार्टी लगातार दो बार से यहां विधानसभा चुनाव ​जीत रही है। वहीं अगले साल फिर से विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाना चाहती है। इससे पहले ही भाजपा को असम में बड़ा झटका लगा है। लगातार चार बार के सांसद और पूर्व मंत्री राजेश गोहेन ने पार्टी के 18 वरिष्ठ नेताओं के मिलकर इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के असम के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को इस्तीफा देते हुए राजेश गोहेन बताया कि वह पार्टी की प्रा​थमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से तत्काल हट रहे है। उनके साथ 18 और भाजपा के नेता इस्तीफा दे रहे है। इस्तीफा देने वाले सभी नेता असम के मध्य के रहने वाले है। राजेश गोहेन ने बताया कि विधानसभा चुनाव जितने के बाद पार्टी ने असम के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया है। इसके साथ ही पार्टी ने बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनु​मति दे दी है। भारतीय जनता पार्टी ने असम के लोगों के साथ धोखा किया है।

कौन है पूर्व मंत्री राजेश गोहेन

बता दे कि राजेश गोहेन भाजपा के बहुत पूराने नेता है और मध्य असम में उनकी अच्छी पकड़ है। वह 1999 से लेकर 2019 तक नागांव (Nagaon) से सांसद रहे हैं और इस दौरान रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री (Minister of State in the Ministry of Railways) का पद भी संभाला है। गोहेन भाजपा के असम के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा को असम में बड़ा नुकसान हो सकता है।

पढ़ें :- सात नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुचेंगे वाराणसी
Advertisement