लखनऊ। कानपुर देहात में भाजपा में बढ़ती कलह का मामला यूपी लखनऊ तक पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), उत्तर प्रदेश ने अनुशासन उल्लंघन के मामले में कानपुर देहात (Kanpur Dehat )के तीन प्रमुख नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी (Former District President Rajesh Tiwari), पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला (Former District President Manoj Shukla) और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी (Former MP Anil Shukla Warsi) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया में संकट के बीच नायरा एनर्जी ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये बढ़े दाम
प्रदेश महामंत्री (मुख्यालय प्रभारी) गोविन्द नारायण शुक्ल (Party General Secretary Govind Narayan Shukla) की ओर से जारी पत्रों में कहा गया है कि संबंधित नेताओं से पार्टी विरोधी गतिविधियां व वक्तव्य सामने आए हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
तीनों नेताओं को सात दिन के भीतर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- अखिलेश बोले: हमारी एक विधायक को गुमराह कर लिया गया, कहां FIR करें, Mou भी पर उठाएं सवाल: कहा मैनें अपने घर में दो चूल्हें बनवा लिये है।
पार्टी संगठन ने यह भी दोहराया है कि अनुशासन ही भाजपा की मूल पहचान है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।