Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्येंद्र जैन को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

सत्येंद्र जैन को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के गिरफ्तारी के बाद से राजनीति माहौल काफी गर्मा गया है।  जिसको लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी  पर निशाना साधते हुए कहा कि आप का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ आखिर कब आरोपी मंत्री को बर्खास्त करेंगे?

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इसी क्रम में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर केजरीवाल इस मामले पर शांत क्यों हैं। वह बताए कि मंत्री सत्येंद्र जैन को कब बर्खास्त करेंगे दिल्ली की जनता जवाब चाहती है।

जिसको लेकर दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक झूठे व्यक्ति हैं, अब पकड़े जाने पर इस्तीफा देंगे? क्योंकि मास्टरमाइंड तो वही लगते हैं।

Advertisement