Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का डोर-टू-डोर कैंपेन : किसान मोर्चा ने कई गाँवो में चलाया जनसम्पर्क अभियान

भाजपा का डोर-टू-डोर कैंपेन : किसान मोर्चा ने कई गाँवो में चलाया जनसम्पर्क अभियान

By प्रिन्स राज 
Updated Date

अमेठी। जिले के गौरीगंज विधानसभा में भाजपा नेता लोगों के घर-घर जाकर जन समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने डोर-टू-डोर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगा। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ आधा दर्जन गांवों में पहुँच जन समर्थन मांग सूबे में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा एक्शन, चल- अचल संपत्ति का ब्यौरा न देने पर 52 हजार राज्यकर्मियों का लटकेगा सितंबर माह का वेतन

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुसाफिरखाना विकासक्षेत्र की ग्रामसभा जमुवारी,दादरा,पूरे ऊदल,रंजीतपुर सहित करीब आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क कर गौरीगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश मिश्र मटियारी के लिए जनसमर्थन व आशीर्वाद मांगा।

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर खाना शैलेन्द्र सिंह पिंकू ने कहा गांव,गरीब,किसान,दलित, पीड़ित,शोषित,वंचितों के उत्थान की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही है। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इस अभियान में भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी,मंडल मंत्री सुशील कुमार सिंह सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट-राम मिश्रा

पढ़ें :- चक्रवाती तूफान दुर्गा पूजा में डालेगा खलल! यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मानसून फिर हुआ एक्टिव
Advertisement