नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा एक बार फिर हमलावर हो गयी है। भाजपा का दावा है कि शहर के सिविल लाइंस इलाके स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के ‘सौंदर्यीकरण’ पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यही नहीं भाजपा ने ‘नैतिक’ आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है।
पढ़ें :- गाजीपुर जिला जेल में बंदी के कॉल मामले में योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, जेलर और डिप्टी जेलर को किया सस्पेंड
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि, मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन किया गया है। 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे। 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है और यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।
मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन किया गया है।
8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे।
1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर… pic.twitter.com/KT7rWiFLyk
पढ़ें :- मीडिया के बगैर लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती : सीएम योगी
— BJP (@BJP4India) April 26, 2023
भाजपा का दावा है कि, अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे… अरविंद जी मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। ये इनकी विलासता की कहानी है।
Pulwama, Adani Scam जैसे देश के गंभीर, बड़े मुद्दों से ध्यान भटका रही BJP
80 साल पुराना 1942 में बना हुआ घर है छत गिरने की एक नहीं तीन वारदात हुईं पढ़ें :- सीएम योगी ने मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले-निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं
LG निवास की मरम्मत में ₹15 Cr Gujarat CM का उड़नघटोला ₹191 Cr PM Modi के घर को ठीक करने में ₹500 Cr —@SanjayAzadSln pic.twitter.com/StrFWBibgi
— AAP (@AamAadmiParty) April 26, 2023
आप नेता संजय सिंह ने किया पलटवार
इस पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि,लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा, खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपये से अपने लिए घर बनवा रहे हैं, जिस घर में वह अभी रह रहे हैं, उसके जीर्णोद्धार पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही कहा कि सत्यपाल मलिक ने जो आरोप लगाया उसपर चर्चा करो। पुलवामा में जो कोताही बरती उसपर चर्चा करो? जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार कौन है, चर्चा करो?