New look of the film ‘Chandu Champion’: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन से अपने एक और लुक का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन सैनिक की वर्दी में पहने दिखाई दे रहे हैं। सिर पर टोपी और शरीर पर वर्दी की शान वाली कार्तिक आर्यन की ये फोटो एक्टर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर किया है।
पढ़ें :- Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड
पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस
कार्तिक आर्यन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन से जो फोटो शेयर की है वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो को शेयर कार्तिक ने लिखा- ‘चैंपियन होना हर भारतीय के खून में है… जय हिंद…हैप्पी रिपब्लिक डे…चंदू चैंपियन।
इससे पहले कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म से अपने दो लुक और रिवील कर चुके हैं। एक फोटो में वो कोट पहने नजर आए तो वहीं दूसरी फोटो में सैनिक की वर्दी में हाथ में गन पकड़े चिल्लाते हुए दिखे। इस गन वाले सीन को कार्तिक आर्यन ने सबसे मुश्किल सीन बताया था। इस सीन के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘इस 8 मिनट के लंबे सिंगल शॉट मेरे लिए काफी चैलेंजिंग और मुश्किल रहा, साथ ही यादगार भी।