नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम पांच बजे बम ब्लास्ट हुआ है। यह बम ब्लास्ट सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के ठीक बाहर हुआ है। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनाई दी है। बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दमकल विभाग और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बम ब्लास्ट के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है।
पढ़ें :- बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार
बता दे कि बुधवार शाम पांच बजे के आस-पास पंजाब और हरियाण की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी। स्कूटी में एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इस धमाके में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। यह स्कूटी किसकी थी अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। भाजपा कार्यालय के भीतर भी कोई नुकसान नहीं हुअस है। वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और नमूने जुटा रही है। इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है।