Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Box Office Collection : ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर-द मूवी’ के सामने ढेर हुई ‘हैवान’, जानें शनिवार की कमाई

Box Office Collection : ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर-द मूवी’ के सामने ढेर हुई ‘हैवान’, जानें शनिवार की कमाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बाली​बुड अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को रिलीज हो गई है। वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

‘हैवान’ की खराब शुरुआत

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं वीकएंड होने के बावजूद कल दूसरे दिन ‘हैवान’ 2.50 करोड़ का कारोबार कर पाई। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.51 करोड़ हो गया है।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा बरकरार 

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 9 दिन हो गए हैं। कल शनिवार को फिल्म ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया। कल 9वें दिन इसने 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.48 करोड़ का हो गया है। 

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' को इस राज्य की सरकार ने किया टैक्स फ्री, अब सस्ते में मिलेगी 291 करोड़ कमा चुकी फिल्म की टिकट

बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर ‘हनुमान अंश’

फिल्म हनुमान अंश को थिएटर्स में रिलीज हुए पूरे 37 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर है। अभी भी फिल्म सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। कल शनिवार को इसने 18.50 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 192.18 करोड़ का हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

Advertisement