Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ब्रैडपीट को भाया था भारत का ये प्राचीन शहर, पसंद आई थी साउथ से लेकर नार्थ तक की सभ्यता

ब्रैडपीट को भाया था भारत का ये प्राचीन शहर, पसंद आई थी साउथ से लेकर नार्थ तक की सभ्यता

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। विदेशों से भारत घुमने आने वाले सभी लोग भारत की सभ्यता से प्रभावित होते हैं। भारत का कल्चर, यहां की विविधता, यहां के लोगो का अपनापन, यहां की अनोखी प्रथाएं सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं। इसी घुमक्कड़ों के क्रम में एक बार भारत घुमक्कड़ी करने आये हॉलीवुड एक्टर ब्रैडपीट ने भी भारत को शानदार सभ्यता वाला देश बताया था। और क्या आप जानते हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर वाराणसी को अपना पसंदीदा शहर बताया था।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

नहीं जानते तो हम आपको बता देते हैं। ऐक्टर ब्रैड पिट कई बार इंडिया आ चुके हैं। उनकी सबसे रीसेंट ट्रिप 2016 में थी। वह चुपचाप मुंबई आए थे। इससे पहले वह काम के सिलसिले में भारत आ चुके हैं। उनके साथ एंजलिना जोली भी थीं। उस वक्त उनकी फिल्म ‘अ माइटी हार्ट’ और ‘द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन’ की शूटिंग वाराणसी में हो रही थी। 2012 में फिल्म Killing Them Softly के दौरान ब्रैड पिट ने अपनी ट्रिप के बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया था, मेरी पिछली विजिट पर, मैंने भारत का काफी हिस्सा देखा। दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है। बहुत विविधता है- साउथ से लेकर नॉर्थ तक जो कि कोई कुछ हफ्तों में नहीं देख सकता। लेकिन मुझे वाराणसी बेहद चौंकाने वाला लगा। यह पावन जगह है जहां लोग मरने जाते हैं। यह वाकई बिल्कुल असाधारण है।

 

पढ़ें :- Britney Spears pic: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स
Advertisement