Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Brazil Favela Shootout : ब्राजील के फेवेला में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी , 10 की मौत, कई घायल

Brazil Favela Shootout : ब्राजील के फेवेला में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी , 10 की मौत, कई घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brazil Favela Shootout : ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस कार्रवाई में अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी । ये घटना उस समय हुई जब आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह अभियान शुरू किया। इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये। खबरों के अनुसार, पुलिस के मुताबिक इलाके में दबदबा रखने वाले आपराधिक समूह के कई नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी जब महानगर के उत्तरी भाग में पेन्हा फ़ेवेला पहुंचे, तो उन पर गोलियों की बौछार कर दी गई।

पढ़ें :- Vote Of Confidence In Nepal Parliament : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में  विश्वास मत जीत लिया

पुलिस ने कहा, जवाब में जवानों ने अपने भी गोलियां चलाईं और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान में राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और ड्रग्स जब्त किए गए।

Advertisement