Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking-ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नाबा दास को गोली मारी गई हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Breaking-ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर नाबा दास को गोली मारी गई हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराया गया

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास (Odisha’s Health Minister Naba Das) पर रविवर को जानलेवा हमला हुआ है। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नाबा दास (Naba Das) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नाबा दास (Naba Das)  के सीने पर गोली लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

पढ़ें :- IPL Match Today: लखनऊ वाले आज मांगेंगे MI की जीत की दुआएं; प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी SRH

पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांक, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि हमलावर पुलिस की वर्दी में आए थे। ओडिशा पुलिस ने गोली चलाने वाले एएसआई गोपाल दास (ASI Gopal Das) को गिरफ्तार कर लिया है। गोपाल दास ने चार से पांच राउंड फायरिंग की है।

पढ़ें :- 06 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबा दास (Naba Das) पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नाबा दास (Naba Das) के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है।

बीजेडी के सीनियर नेता प्रसन्न आचार्य ने कहा कि फोन पर खबर मिलने के बाद हम पूरी तरह से स्तब्ध हैं। इस फायरिंग में कौन शामिल है और इसे क्यों अंजाम दिया गया? ये अभी कहना जल्दबाजी होगी। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं। पुलिस विस्तृत जांच करेगी।

भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी
नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है।

शनि शिंगणापुर में दान किया था एक करोड़ का सोना

बीजू जनता दल के सीनियर नेता नाबा दास हाल ही में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। नाबा दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

पढ़ें :- Kaiserganj Lok Sabha Seat : भाजपा प्रत्याशी करणभूषण के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप
Advertisement