1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CISCE 2024 Result : लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन, ऐसा रहा CISCE बोर्ड 2024 का रिजल्ट

CISCE 2024 Result : लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन, ऐसा रहा CISCE बोर्ड 2024 का रिजल्ट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (CISE) और आईएससी (ISC) परीक्षा वर्ष 2024 के परिणामों की सोमवार को घोषणा कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (CISE) और आईएससी (ISC) परीक्षा वर्ष 2024 के परिणामों की सोमवार को घोषणा कर दी है।

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

CISCE बोर्ड  कक्षा 10वीं (ICSE) का कुल पास प्रतिशत 99.47% रहा है। इस साल 2,42,328 स्टूडेट्स पास हुए हैं। ICSE 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत-99.65% रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत-99.31% रहा है।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

कक्षा 12वीं (ISC) में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% और लड़कों का पास प्रतिशत 97.53% रहा है। 10वीं के लिए कुल 2,695 स्कूलों में से 100% पास प्रतिशत हासिल करने वाले 2,223 स्कूल हैं।  वहीं, 12वीं के लिए कुल 1366 स्कूलों में से  904 स्कूलों का पास प्रतिशत 100% रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...