नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को हैक (YouTube Channel Hacked) हो गया। इस पर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने लगे। यह अमेरिका की कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी (American Cryptocurrency) से जुडे़ थे। हैक किए गए चैनल पर एक ब्लैंक वीडियो प्रसारित किया गया। इसका शीर्षक ‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल ने एसईसी के $2 बिलियन के जुर्माने पर प्रतिक्रिया दी! एक्सआरपी मूल्य भविष्यवाणी’ था।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) संविधान पीठों के समक्ष सूचीबद्ध और जनहित से जुड़े मामलों की लाइव सुनवाई को स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करता है। तत्कालीन सीजेआई यूयू ललित (Then CJI UU Lalit) की अध्यक्षता में पूर्ण न्यायालय की बैठक में लिए गए एक सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 2018 में मामले पर एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद सभी संविधान पीठ (Constitution Bench) की सुनवाई की कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करने का निर्णय लिया था।