Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Eat Gutka Video: दूल्हे के सामने विदाई से पहले दुल्हन ने खाया गुटखा, देख फटी की फटी रह गई सबकी आंखे

Bride Eat Gutka Video: दूल्हे के सामने विदाई से पहले दुल्हन ने खाया गुटखा, देख फटी की फटी रह गई सबकी आंखे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Eat Gutka Video:  इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन को शादी के बाद दूल्हे के बगल में खड़े होकर गुटखा खाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो को देखकर नेटिजन्स भी दंग रह गए हैं। यही कारण है कि ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक दुल्हन शादी के बाद दूल्हे के बगल में खड़े होकर गुटखे की पुड़िया अपने मुंह में ठूंस लेती है। वहीं दूसरी ओर इस दौरान दुल्हा फोन पर व्यस्त नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को फेमस इंस्टाग्राम अकाउंट @jeejaji पर शेयर किया गया है, जिसमें एक दुल्हन को मजे से गुटखा चबाते हुए देखा जा रहा है। दुल्हन को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह गुटखा खाने में काफी माहिर है।


वह जिस तरह पुड़िया को हिला रही है वह देखकर आप भी जान जाएंगे कि गुटखा खाने की शौकीन है। इस वीडियो को कार में बैठे कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement