Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Groom Dance Video: दुल्हन पर चढ़ा पुष्पा राज का बुखार, किया ऐसा डांस कि दूल्हे को उठाना पड़ा ऐसा कदम

Bride Groom Dance Video: दुल्हन पर चढ़ा पुष्पा राज का बुखार, किया ऐसा डांस कि दूल्हे को उठाना पड़ा ऐसा कदम

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Groom Dance Video : इंटरनेट पर ‘पुष्पा’ (Pushpa) फिल्म के गाने और डायलॉग्स से जुड़े वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जब से फिल्म रिलीज हुई है, इसके गानों और डायलॉग्स (dialogues) पर रील्स बनाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। क्या आम क्या खास, हर कोई फिल्म से जुड़े रील्स बना और शेयर कर रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

आपको बता दें, दुल्हन और उसकी सहेलियों का धमाकेदार डांस इसी क्रम में एक दुल्हन और उसकी सहेलियों पर पुष्पा Pushpa)  फिल्म का बुखार देखने को मिल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना धमाकेदार है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

वीडियो में दुल्हन और उसकी सहेलियां दूल्हे को बीच में करके इतना धांसू डांस करती हैं। जिसे उनके रिश्तेदार भी देखते रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसकी सहेलियां दूल्हे के चारों तरफ खड़ी हैं।

इसी बीच पुष्पा फिल्म का गाना ‘ऊ अंटवा’ बजने लगता है। तभी दुल्हन और उसकी सहेलियां बहुत ही धांसू डांस करने लगती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसकी सहेलियों को धमाकेदार डांस करता देख दूल्हा भी कंट्रोल नहीं कर पाया और वह भी जमकर नाचने लगता है।

Advertisement