Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Groom Funny Video: मंडप में दूल्हे ने कि ऐसी हरकत वरमाला फेक चली गई दुल्हन, और फिर …

Bride Groom Funny Video: मंडप में दूल्हे ने कि ऐसी हरकत वरमाला फेक चली गई दुल्हन, और फिर …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Groom Funny Video: इन दिनो एक ऐसा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा दुल्हन (Bride Groom Funny Video) से जुड़ा है और इसमें ऐसा कुछ होता है देखकर सारे मेहमान चौंक जाते हैं। वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है और नेटिजन भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

वायरल हो रहा चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा दुल्हन मंडप (Dulha Dulhan Mandap Video) में बैठे हैं और विवाह से जुड़ी रस्में पूरी की जा रही हैं। हालांकि दुल्हन तभी ऐसा कुछ करती है दूल्हे की आंखें फटी रह जाती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन वरमाला दूल्हे (bride garland groom) के गले में डाल देती है।

मगर जैसे ही दूल्हा उसके गले में वरमाला डालता है वो तुरंत इसे उतारकर जमीन पर फेंक देती है और वहां से उठकर चली जाती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा हैरान करने वाला है और देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। दरअसल दुल्हन ने अपने पतिदेव के साथ मजेदार प्रैंक किया था और ये सब उसी का हिस्सा था। देख सकते हैं कि वरमाला फेंककर दुल्हन चंद कदम ही दूर पहुंची थी और एकाएक दोबारा अपने होने वाले पतिदेव के पास पहुंच गई। ये देखकर विवाह स्थल पर मौजूद सभी मेहमान अपनी हंसी नहीं छिपा पाते हैं।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement