नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि महाराजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने सोमवार को एक बयान जारी कर किंग चार्ल्स (King Charles) के कैंसर से पीड़ित (Suffers from Cancer) होने की जानकारी दी। किंग चार्ल्स (King Charles) को शरीर के किस हिस्से में कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
I join the people of India in wishing speedy recovery and good health to His Majesty King Charles III. https://t.co/86mKg9lE1q
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2024
प्रधानमंत्री ने किंग चार्ल्स के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा ‘मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स (King Charles) को कैंसर है और उनका इलाज शुरू हो गया है। किंग चार्ल्स (King Charles ) की सभी पब्लिक मीटिंग्स को टाल दिया गया है। पिछले महीने ही किंग चार्ल्स (King Charles) का प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। जांच के दौरान उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद और जांच कराई गईं तो कैंसर की पुष्टि हुई।