Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh rashi parivartan : बुध देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए ग्रहों के राजकुमार के गोचर का असर

Budh rashi parivartan : बुध देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानिए ग्रहों के राजकुमार के गोचर का असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh rashi parivartan : ग्रह मंडल के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे है। मान्यता है जिन लोगों की कुंडली में बुध देव की स्थिति सकारात्मक होती है , बुध ग्रह की शुभ स्थिति जातक को व्यवहारिक, वाक्पटु बनती है जो उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 24 मार्च 2022 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर मीन राशि में होगा और 8 अप्रैल, 2022 की दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक यह मीन राशि में ही स्थित रहेगा। इसके बाद बुध मेष में प्रवेश कर जाएगा। आइये जानते ग्रहों के राजकुमार के राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

वृषभ राशि
वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा।मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए ये काफी फलदायी होगा। कोई अटका हुआ काम बन सकता है।

मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में जो लोग लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बस आपको प्रयास सही दिशा में करने होंगे। काम का प्रेशर बढ़ेगा और वर्क प्लेस पर साथी आपके विरुद्ध जा सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के सप्तम भाव में बुध का गोचर होगा। आपको परिवार से बहुत स्नेह मिलेगा और उनका भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए भी बुध का ये गोचर नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों का काम बन सकता है।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए भी बुध का ये गोचर लाभकारी हो सकता है। बुध कुंभ के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में नौकरी और कारोबार में मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। धन संचय होगा।

Advertisement