Bull Attack: देश में आवारा मवेशियों के हमले लोगों पर लगातार बढ़ रहे हैं। इन हमलों में कई लोगों की जान जा रही है तो वही काफी लोग घायल भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसे का वीडियो जोधपुर (Jodhpur) के मंडोर के चैनपुरा बावड़ी इलाके (Chainpura Bawdi Area) का तेजी से वायरल है। जहां सड़क से जा रही एक महिला पर सांड ने जानलेवा हमला ( Bull Attack) कर दिया और उसे सींगों से मारकर फेंक दिया। इस हमले में महिला काफी दूर तक उछलकर गिरी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) काफी डरावना है। इस हादसे में महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।
पढ़ें :- Video: पटना BJP कार्यालय पर लगे 'बिहार में हो सम्राट सरकार' वाला पोस्टर फाड़ा गया, क्या 'सम्राट' के नाम पर भाजपा में नहीं है एका?
Bull Attack Video-मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी इलाके में दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल है। 60 वर्षीय सरोज गहलोत पर सड़क से गुजरते वक्त सांड ने सींग से उठाकर दीवार से टकरा दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। #Jodhpur #Mandore #BullAttack #RajasthanNews pic.twitter.com/WNGg3tDaW8
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 26, 2025
जोधपुर (Jodhpur) के मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी इलाके (Chainpura Bawdi Area) में गुरुवार को 60 साल की सरोज गहलोत (Saroj Gehlot) पर अचानक एक सांड ने हमला कर दिया। महिला सड़क पर जा रही थीं, तभी सांड ने उन्हें निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में दिखा कि सांड ने महिला को अपने सींग से उठाकर करीब 3 फीट दूर दीवार पर फेंक दिया। जोरदार टक्कर के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। काफी देर तक सड़क पर पड़ी रहने के बाद वहां से गुजर रही एक महिला ने तुरंत मदद की और सरोज गहलोत (Saroj Gehlot) को नजदीकी हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गहरी चोट लगी है और पांच टांके लगे हैं। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला
प्राइवेट स्कूल से जुड़ी थी महिला
जानकारी के मुताबिक, सरोज गहलोत (Saroj Gehlot) एक निजी स्कूल (Private School) में कार्यरत थी। पति के निधन के बाद वह अकेले रह रही हैं। हादसे के दिन वह सुबह घर से निकली थीं और गाय को रोटी खिलाने जा रही थी। तभी ये हमला हुआ। इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम को लेकर काफी रोष है।