Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 50 रुपये से कम में कॉलिंग और इंटरनेट भी; ये टेलीकॉम कंपनी दे रही 30 दिन का जबर्दस्त रिचार्ज प्लान

50 रुपये से कम में कॉलिंग और इंटरनेट भी; ये टेलीकॉम कंपनी दे रही 30 दिन का जबर्दस्त रिचार्ज प्लान

By Abhimanyu 
Updated Date

BSNL Rs 48 Plan : देश की कई टेलीकॉम कंपनियां अपने एक महीने वाले सबसे सस्ते वाले रिचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ा रही हैं। ऐसे में लोग कम कीमत पर महीने भर चलाये जाने वाले रिचार्ज प्लान ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही प्लान चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतरीन ऑफर के बारे में बताने वाले हैं।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

दरअसल, बीएसएनएल (BSNL) यानी भारतीय संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों को एक महीने के लिए बेहतरीन प्री-पेड प्लान ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के 48 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को टॉकटाइम और इंटरनेट की सुविधा मिलती है और इस प्लान का फायदा पूरे 30 दिन तक उठा सकते हैं।

बीएसएनएल के 48 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट की बात करें तो प्लान में 10 रुपये का टॉकटाइम ऑफर किया जाता है। इस टॉकटाइम का इस्तेमाल जरूरी कॉल करने के लिए किया जा सकता है। प्लान बेसिक डेटा कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की सुविधा भी देता है। इसके लिए 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से पैसे कटते हैं।

ऐसे में बीएसएनएल सिम का सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करने वाले यूजर इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं।

 

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका
Advertisement