Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Cannes Film Festival 2021 : टाइटेन ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड,सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नार्वे की रेनेट रीन्सवे को मिला

Cannes Film Festival 2021 : टाइटेन ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड,सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नार्वे की रेनेट रीन्सवे को मिला

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cannes Film Festival 2021:  74वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कारों की घोषणा की गई। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 में ‘टाइटेन ‘ फिल्म पूरे माहौल में छाई रही। हिंसा और सेक्स से भरपूर इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही फिल्म की डायरेक्टर जूलिया डूकोरनाउ पाल्म डी ओर (कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार) जीतने वाली अब तक दूसरी महिला डायरेक्टर और अकेले यह खिताब अपने नाम करने वाली पहली महिला रहीं।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

 

वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब कालेब लैंड्री जोन्स ने अपने नाम किया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नार्वे की रेनेट रीन्सवे को मिला। निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ का भी जलवा देखने को मिला। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डूकोरनाउ की यह दूसरी फीचर फिल्म है। फिल्म की कहानी में खास बात यह रही कि यह एक कातिल महिला की कहानी है। महिला बचपन में एक सड़क हादसे में बचने के बाद कारों के प्यार में पड़ जाती है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की घोषणा के दौरान एक अजीब वाकया देखने को भी मिला। जहां जूरी के अध्यक्ष स्पाइक ली ने टाइटन को गलती से पाल्मे डी’ओर अवॉर्ड के विजेता के रूप में घोषित कर दिया। यह सुनते ही सब हैरान रह गए। लेकिन, अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने अपनी गलती सुधार ली।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन
Advertisement