Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, गलत फीस कटौती पर करेगा रिफंड

CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद तकनीकी खामी स्वीकार की, गलत फीस कटौती पर करेगा रिफंड

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2021-22 परीक्षा सत्र को लेकर कक्षा 12वीं के परिणाम (CBSE Class 12 Results) के बाद की प्रक्रिया में एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। 24 मई 2026 की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपी के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं। इसके कारण कई छात्रों के शुल्क कटौती में गड़बड़ी हो गई। कुछ मामलों में छात्रों से ज्यादा पैसे काट लिए गए, जबकि कुछ मामलों में सिस्टम की गलती से कम शुल्क लिया गया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-CBSE को दी नसीहत, कहा- 9वीं में तीसरी भाषा थोपने से बोर्ड परीक्षा दे रहे बच्चों पर बढ़ेगा मानसिक तनाव, इसे छठीं क्लास से लागू करें

बोर्ड ने साफ किया है कि जिन छात्रों से अधिक पैसा लिया गया है, उन्हें वही अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम (जैसे UPI, कार्ड आदि) से वापस कर दी जाएगी। जिनसे कम शुल्क लिया गया है, उन्हें बाकी राशि जमा करने की जानकारी अलग से दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रभावित छात्रों को उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं बिना किसी नए आवेदन के उपलब्ध कराई जाएंगी।

पढ़ें :- मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?

फर्जी सर्कुलर को लेकर सीबीएसई का अलर्ट

सीबीएसई (CBSE)  ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘फेक न्यूज अलर्ट’ (Fake News Alert) जारी करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार सोशल मीडिया पर एक नकली सर्कुलर तेजी से फैलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण उत्तर पुस्तिका की कॉपी लेने और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।

सीबीएसई (CBSE) ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। बोर्ड ने साफ किया है कि यह सर्कुलर फर्जी है और छात्रों को ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सीबीएसई (CBSE)  ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘फर्जी खबरों और अफवाहों से सावधान रहें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल सीबीएसई (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करें।’

Advertisement