Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

By santosh singh 
Updated Date

CBSE Exam Cancelled in Middle East: अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर की गई संयुक्त सैन्य कार्रवाई का प्रभाव अब तेल और गैस के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। इसी के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कुछ मध्य-पूर्वी देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित सभी CBSE स्कूलों पर लागू होगा।

पढ़ें :- Global Politics: मक्का रक्षा समझौते से बदले पश्चिम एशिया के समीकरण, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

फैसले की वजह क्या है?

भारत के अलावा विदेशों में भी CBSE के लाखों विद्यार्थी पढ़ते हैं। दुनिया के 26 देशों में बोर्ड परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही थीं, लेकिन अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण मध्य-पूर्व के कई देशों में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं हो पाया।

बोर्ड ने इन देशों में परीक्षा कराने की संभावनाओं का कई बार आकलन किया। स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त अनुरोधों, उपलब्ध सूचनाओं और प्रशासनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंततः परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को इस संबंध में सर्कुलर जारी किए गए थे, जिनमें कुछ परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था। अब उन सभी परीक्षाओं को भी रद्द मान लिया गया है।

16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली परीक्षाएं रद्द

पढ़ें :- लाल सागर में फिर बहेगा खून! इस देश का जहाज और सैन्य ठिकाना होगा निशाने पर

CBSE के ताजा फैसले के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12 की सभी बोर्ड परीक्षाएं इन देशों के विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। साथ ही पहले से स्थगित परीक्षाएं भी अब रद्द मानी जाएंगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन छात्रों का परिणाम किस आधार पर घोषित किया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया और मूल्यांकन पद्धति को लेकर CBSE जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों को भी दे दी गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बोर्ड विद्यार्थियों के परिणाम घोषित करने के लिए कौन-सा मूल्यांकन तरीका अपनाता है।

Advertisement