Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का किया गठन, पूर्व IAS नितिन रमेश गोकर्ण बने अध्यक्ष

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का किया गठन, पूर्व IAS नितिन रमेश गोकर्ण बने अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन किया है। पूर्व आईएएस अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिन रमेश गोकर्ण उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं।

पढ़ें :- किशाऊ बांध परियोजना क्या है? CM धामी के जन्मदिन पर बड़ी सौगात! किशाऊ बांध पर 6 राज्यों में बनी सहमति

यह कार्रवाई सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 215B (1) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय-सीमा (डेडलाइन) से ठीक एक दिन पहले सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित बोर्ड को मंजूरी दी है।

इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और तमिलनाडु के परिवहन कमिश्नरों को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा और त्रिपुरा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADG) भी इसके सदस्य होंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार का चुनावी साल में बड़ा दांव, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय डेढ़ गुना करने की तैयारी
Advertisement