Chamatkari Totke In Hindi : सफलता के लिए मेहनत के साथ भगवान की कृपा भी बहुत आवश्यक होती है। भगवान की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय जीवन में चमत्कारी बदलाव लाते है। इन उपायों को करने से कठिन मेहनत रंग लाती है। ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में कुछ ऐसे अचूक टोटके और उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन में कई चीजें आसानी से पाई जा सकती हैं। आइये जानते है कुछ उपायों के बारे में जिनको करने से जीवन सुख् और सम्मान बना रहता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे
1.प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। यदि हरा चारा नहीं मिल पाए तो 2 रोटी और गुड़ भी खिला सकते हैं।
2.शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर इस तेल को कटोरी सहित शनि मंदिर में रख आएं। जल्द ही राहत मिलेगी।
3.प्रतिदिन नियम से पक्षियों को दाना-पानी दें। ऐसा करना आपके रुके हुए कामों को तेजी से बनाएगा। सारी बाधाएं दूर करेगा।