1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी

जीवन को सुख पूर्वक जीने के लिए कदम कदम पर धन की आवश्यकता पड़ती है। जब जीने के लिए धन नहीं होता तब जीवन नर्क प्रतीत होने लगता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : जीवन को सुख पूर्वक जीने के लिए कदम कदम पर धन की आवश्यकता पड़ती है। जब जीने के लिए धन नहीं होता तब जीवन नर्क प्रतीत होने लगता है। ज्योतिष शारूत्र में धन की समस्या को दूर करने के लिए आसान उपाय बताएं गए है। इन अचूक उपायों को अपना कर व्यक्ति जीवन में धन की कमी को पूरा कर सकता है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

1.भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। घर में भगवान गणेश की नाचने वाली मुद्रा की तस्वीर रखने से घर में खुशियों का आगमन शुरू हो जाता है।

2.वास्तु शास्त्र के अनुसार , घर में बांसुरी और मोर पंख को बहुत पवित्र माना जाता है। इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने  लगती है।

3.मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान कुबेर आय के देवता हैं। इसलिए धन की वृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की फोटो के साथ हमेशा भगवान कुबेर की तस्वीर को रखना चाहिए। ऐसे में पैसों की दिक्कत को दूर करने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर जरूर रखें।

4. पंचमुखी हनुमान जी की आराधना बेहद शुभ फलदाई रहती है। हनुमान जी की कृपा से धन, कार्य, शत्रु आदि समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

5.अगर आपकी लाइफ में नौकरी-व्यापार की पेरशानी चल रही है तो शनिवार को विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...