Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan Sutak Kaal: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भूल कर भी नी करें यह काम

Chandra Grahan Sutak Kaal: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भूल कर भी नी करें यह काम

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Chandra Grahan Sutak Kaal: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई यानी आज लगेगा. इस बार उपच्छाया दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पर पड़ता है। बता दें कि सूर्य या चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है और सूतक काल का समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

पढ़ें :- Astro Tips For Money : इन उपायों से मिल जाता है रुका हुआ पैसा वापस , जीवन स्वर्ग बन जाता है

भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कहते है कि चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी का वातावरण काफी दूषित हो जाता है। जिसके कारण नकारात्मक असर मनुष्य के शरीर, मन और मस्तिष्क पर पड़ता है. इस बार चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई न देने से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ग्रहण से पहले सूतक काल और पूरे ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को वर्जित किया गया है।  इस दौरान किसी भी तरह का ठोस या तरल पदार्थ खाना वर्जित माना गया है। इसलिए चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए।

Advertisement