नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां पर धूप के कारण दिन में काफी गर्मी थी। हालांकि, अब यहां का मौसम बदल गया है। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने से राहगीरों को परेशानी जरूर हो रही है।
पढ़ें :- Delhi weather alert: दिल्ली में परेशानी बढ़ायेगी गर्मी, हीट वेव का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। अगले 24 घंटों में दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ शाम तक बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम का रुख बदलेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हो रहा है।
इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अगले 48 घंटों में भी दिल्ली के आसमान में बादल मंडराते रहेंगे और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी।