छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अमलतास कॉलोनी में बाइक से पहुंचे दो युवकों ने महिला को घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की और मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन हमलावरों ने हमला जारी रखा। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पढ़ें :- जबलपुर में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने रेत में दबाया चेहरा, बाल-बाल बची मासूम
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान ज्योति चौरसिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराजपुर की रहने वाली थी और अमलतास कॉलोनी में किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पास के एक होटल में वह वेटर का काम करती थी।
सामान लेकर घर लौट रही थी महिला
CCTV फुटेज में ज्योति दुकान से कुछ सामान लेकर अपने घर की तरफ जाती दिखाई दे रही है। वह कॉलोनी में कुछ दूर आगे बढ़ती है, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचते हैं। बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरता है और महिला पर चाकू से हमला कर उसकी छाती में चढ़कर उसका गला रेत देता है। महिला अचानक हुए हमले से संभल नहीं पाती और जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद भी आरोपी उस पर हमला करता रहता है।
सड़क पर मदद के लिए चिल्लाती रही महिला
पढ़ें :- छतरपुर गोलीकांड: शालिग्राम गर्ग को हाई कोर्ट से जमानत, 50 हजार के निजी लिखित प्रतिज्ञा-पत्र पर रिहाई
पुलिस के मुताबिक हमले में महिला के सिर और गर्दन पर करीब 15 से 20 वार किए गए। इसके अलावा उसके सीने पर कई बार लात मारने और जमीन पर पटककर घसीटने की बात भी सामने आई है। CCTV में महिला जमीन पर गिरने के बाद मदद के लिए आवाज लगाती दिखाई देती है। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलते हैं, लेकिन हमलावरों के डर से कोई महिला को बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ता।
घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक से वहां से निकल गए। पुलिस ने CCTV फुटेज को जांच में शामिल किया है और आरोपियों की पहचान तथा उनकी तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।