मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद संगीन और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दो साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के बाद उस बच्ची को रेत में जिंदा दफनाने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में कोलाहल मच गया।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद संगीन और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दो साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के बाद उस बच्ची को रेत में जिंदा दफनाने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में कोलाहल मच गया।
पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। बच्ची के साथ यौन अपराध और उसे जान से मारने की कोशिश से जुड़े आरोपों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस तलाशी के दौरान बच्ची रेत में दबी हुई जीवित पाई गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।