Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Mahaparv 2026 : छठ पूजा में उषा और प्रत्यूषा यह जीवन में है नई आशा,दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना

Chhath Mahaparv 2026 : छठ पूजा में उषा और प्रत्यूषा यह जीवन में है नई आशा,दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Mahaparv 2026 : छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में पर्व में भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कने परंपरा है। “दुनिया की हर संस्कृति में उगते हुए सूरज को सलाम किया जाता है। लेकिन सनातन धर्म का महापर्व ‘छठ’ दुनिया का एकमात्र ऐसा त्योहार है, जहाँ पहले डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, और फिर उगते हुए सूर्य की आराधना होती है।
पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का असली रहस्य क्या है? इसका सीधा संबंध सूर्य देव की दो दिव्य शक्तियों— देवी उषा और देवी प्रत्यूषा से है।”

पढ़ें :- Chhath Mahaparv 2026 : सूर्योपासना का महापर्व 'छठ' प्रकृति, अनुशासन और अटूट विश्वास का संगम है, जानें पौराणिक कथाएं

“पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उषा और प्रत्यूषा सूर्य देव की दो पत्नियाँ और उनकी ऊर्जा के दो प्रमुख स्रोत हैं।

प्रत्यूषा का अर्थ है संध्याकाल, यानी शाम का समय। जब सूरज ढल रहा होता है, तब उसकी अंतिम किरणों में जो शांति और दिव्य ऊर्जा होती है, वही देवी प्रत्यूषा हैं।

वहीं, उषा का अर्थ है भोर, यानी सुबह की पहली किरण। रात के अंधेरे को चीरकर जब सूरज की पहली लालिमा धरती पर पड़ती है, तो वह ऊर्जा देवी उषा का रूप होती है।
छठ पूजा में इन्हीं दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना की जाती है।

“छठ के तीसरे दिन, जिसे ‘संध्या अर्घ्य’ कहते हैं, व्रती नदी या तालाब के जल में खड़े होकर डूबते सूर्य और देवी प्रत्यूषा को पहला अर्घ्य देते हैं।

पढ़ें :- छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उत्सव

इसके पीछे दो बड़े संदेश हैं। पहला— कृतज्ञता (Gratitude)। जिस सूर्य ने दिन भर हमें रोशनी और जीवन दिया, जब वह विश्राम की ओर जा रहा है, तो हम उसका धन्यवाद करते हैं। मान्यता है कि प्रत्यूषा की पूजा से जीवन के सभी कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा भी सूर्य के साथ ही अस्त हो जाती हैं।
दूसरा संदेश यह है कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जो आज डूब रहा है, कल उसका उदय होना निश्चित है।”

“चौथे दिन की सुबह होती है ‘उषा अर्घ्य’ के साथ। 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के बाद, जब व्रती उगते सूर्य और देवी उषा को अर्घ्य देते हैं, तो यह जीवन में नई आशा, अच्छे स्वास्थ्य, संतान की रक्षा और सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। इस अर्घ्य के बाद ही व्रत का पारण होता है

Advertisement