1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Mahaparv 2026 : सूर्योपासना का महापर्व ‘छठ’ प्रकृति, अनुशासन और अटूट विश्वास का संगम है, जानें पौराणिक कथाएं

Chhath Mahaparv 2026 : सूर्योपासना का महापर्व ‘छठ’ प्रकृति, अनुशासन और अटूट विश्वास का संगम है, जानें पौराणिक कथाएं

छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में पर्व में भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कने परंपरा है। आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व 'छठ' की महिमा अपरंपार है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Mahaparv 2026 : छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार से हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में पर्व में भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा कने परंपरा है। आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ’ की महिमा अपरंपार है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में न सिर्फ सूर्य देव, बल्कि प्रकृति की छठी मैया की पूजा की जाती है। क्या आप जानते हैं कि यह परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? आइए सुनते हैं छठ पूजा की वो पौराणिक कथाएं, जो सदियों से हमारी संस्कृति में रची-बसी हैं।”

पढ़ें :- Chhath Mahaparv 2026 : छठ पूजा में उषा और प्रत्यूषा यह जीवन में है नई आशा,दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना

देवी देवसेना प्रकट हुईं
“पहली कथा जुड़ी है स्वयंभू मनु के पुत्र राजा प्रियव्रत से। वे संतान न होने से बेहद दुखी थे। महर्षि कश्यप के आशीर्वाद से उन्हें पुत्र तो मिला, लेकिन वह मृत पैदा हुआ। पुत्र वियोग में राजा जब प्राण त्यागने लगे, तब वहां देवी देवसेना प्रकट हुईं। उन्होंने कहा— ‘मैं सृष्टि की मूल प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हूं, मुझे षष्ठी मैया कहा जाता है।’ राजा ने कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को उनका व्रत किया, और उन्हें पुनः सुंदर संतान की प्राप्ति हुई। तभी से छठ व्रत का प्रचलन शुरू हुआ।”

प्रभु श्री राम
“दूसरी कथा रामायण काल की है। जब प्रभु श्री राम लंका विजय के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे, तो उन पर ब्रह्महत्या का पाप था। ऋषि-मुनियों के परामर्श पर राम और सीता ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य की आराधना की और उपवास रखा। सूर्य की कृपा से उन्हें पापों से मुक्ति मिली और रामराज्य की नींव रखी गई।”

भगवान श्रीकृष्ण
“तीसरी कथा महाभारत से है। जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए थे, तब द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर छठ का कठिन व्रत रखा। इस व्रत के प्रभाव से पांडवों के सारे संकट दूर हुए और उन्हें अपना खोया हुआ राज्य वापस मिला। साथ ही, सूर्यपुत्र कर्ण भी प्रतिदिन घंटों नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते थे, जिससे वे महान योद्धा बने।”

 

पढ़ें :- छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उत्सव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...