महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से हो रही है। छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। इस शुभ दिन पर छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती करीब 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के दौरान नदी, तालाब और जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते हैं।
Chhath Puja Sandhya Arghya 2026 : महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से हो रही है। छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। इस शुभ दिन पर छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती करीब 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के दौरान नदी, तालाब और जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना करते हैं। मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान को लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
आज ही डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। छठ एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते हुए सूर्य (अस्ताचलगामी सूर्य) को भी अर्घ्य देकर नमन किया जाता है।
भारत के अलग-अलग हिस्सों में सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए हर शहर में संध्या अर्घ्य का समय भी बदल जाता है। दृक पंचांग (Drik Panchang) के अनुसार, 15 नवंबर को आपके शहर में सूर्य कितने बजे अस्त होगा, इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
